नवोदित अभिनेत्री भूमि पेदनेकर जो हाल में फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ की नायिका हैं। मोटापे के कारण उन्होंने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया है। उससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है।
‘दम लगाके हईशा’ से वाहवाही लूट रहीं नवोदित अभिनेत्री भूमि पेदनेकर कहती हैं कि जब तक एक लड़की अपने आप में आत्मविश्वास से लबरेज है, तब तक उसके मोटे या पतले होने से फर्क नहीं पड़ता। भूमि ने आईएएनएस को बताया, ‘मोटे या पतले होने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण आत्मविश्वासी और सहज होना है। आजकल की लड़कियां स्वयं को भूखी मारने वालों में से नहीं हैं। फिर चाहे वे थुलथुली हों या मोटी। वे अपने शरीर को लेकर सहज हैं।’ पढ़े- सोनाक्षी सिन्हा ने दिया वज़न समालोचकों को करारा जवाब
शरत कटारिया निर्देशित ‘दम लगाके हईशा’ में भूमि एक मोटी लड़की की भूमिका में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी आयुष्मान खुराना के साथ है। भूमि ने बताया कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा ने ही उन्हें अभिनय करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा, ‘मैं कई वर्षो से यश राज फिल्म्स के साथ काम कर रही हूं। यह उनके लिए कास्टिंग करते हुए मेरा छठा साल है। शानू बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमेशा कहा कि मुझे अभिनय करना चाहिए। मैं शुरुआत में बहुत शर्मिली थी, लेकिन यह ऐसे ही हो गया।’
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।